श्रीलंका दौरे में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह पक्की करना चाहेंगे श्रेयस

मुम्बई । श्रीलंका दौर से बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम में अपनी जगह पक्की करने उतरेंगे। श्रेयस को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था हालांकि इसके बाद उन्होंने रणजी खेला पर बीसीसीआई ने उन्हें सालाना अनुबंध नहीं दिया है। श्रेयस ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को  खिताब जीतकर एक बार फिर अपने को साबित किया। केकेकार के मेंटोर गौतम गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने के बाद से ही श्रेयस को एक बार फिर वापसी का अवसर मिला है। उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए एकदिवसीय सीरीज में शामिल किया गया है। 

श्रेयस ने इस साल एकदिवसीय विश्वकप में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रुप में शानदार प्रदर्शन किया था। वह मध्यक्रम के अच्छे बल्लेबाज हैं और वह श्रीलंका के खिलाफ तीनों मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। उनका लक्ष्य इस सीरीज में अधिक से अधिक रन बनाकर टीम में अपनी जगह पक्की करना रहेगा। कोच गंभीर का उन्हें साथ मिला हुआ है पर अगर वह प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो फिर गंभीर भी कुछ नहीं कर पायेंगे। वैसे भी इस समय टीम में जगह के लिए कांटे का मुकाबला है क्योंकि जिम्बाब्वे दौरे में कई युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया था और वे टीम में जगह के लिए प्रयास कर रहे हैं। 


Subscribe to our Newsletter