शिवराज के गढ़ बुधनी में भाजपा को झटका, दिग्गज नेता राजेश पटेल कांग्रेस में शामिल

Sep 20, 2023

पूर्व सांसद बोध सिंह का भाजपा से हुआ मोह भंग 

भोपाल । मध्य प्रदेश में  विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को फिर नया झटका लगा है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहक्षेत्र बुधनी के दिग्गज भाजपा नेता राजेश पटेल सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी तरह बालाघाट से  पूर्व भाजपा सांसद बोधसिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। 


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पीसीसी मुख्यालय में राजेश पटेल और बोध सिंह भगत को अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि यह सब लोग सच्चाई का साथ दे रहे हैं।  प्रदेश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का या तो शिकार है या गवाह है। उन्होंने कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश के नौजवान को लेकर है। आज बेरोजगार नौजवान सड़क पर घूम रहा है। सीएम शिवराज हर दिन एक लाख पद भरने की घोषणा कर देते है। मैं तो उनसे कहता हूं कि जो रिक्त पद हैं उनको ही भर दीजिए। कमलनाथ ने कहा कि हमने 15 माह की सरकार में प्रयास किया कि प्रदेश को सही पटरी पर आ जाए। प्रदेश में कोई निवेश नहीं आ रहा। निवेश विश्वास से आता है। शिवराज जी ने छह बार इंवेस्टर्स समिट की। सब हवा हवाई  साबित हुई हैं। 


कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी कह रहे है कि कांग्रेस आएंगी तो महिलाएं बिंदी नहीं लगा पाएगी। यह सब जनता का ध्यान भटकाने की बात है।



भाजपा में हो रही पट्ठे बाजी

भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने कहा कि भाजपा के दिग्गज पट्ठेबाजी कर रहे हैं। अपने समर्थकों को टिकट दिलवा रहे हैं। पार्टी में किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह भाजपा की दुर्गति के संकेत हैं।



Subscribe to our Newsletter