बोनस देने की खबर आते ही दौड़ पड़े पतंजलि फूड्स के शेयर
Jul 18, 2025
मुंबई,। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर शुक्रवार को कमजोर बाजार के बीच 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए और 1,944.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। शेयर अब अपने ऑल-टाइम हाई 2,030 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है। कंपनी के बोर्ड ने 17 जुलाई 2025 को हुई बैठक में बोनस शेयर देने की सिफारिश की है। इसके तहत 2:1 के रेश्यो में बोनस दिया जाएगा। इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर 2 नए शेयर फ्री दिए जाएंगे। यह बोनस शेयर उन शेयरहोल्डर्स को मिलेगा, जो रिकॉर्ड डेट पर पात्र होगा। यह प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है और इस कंपनी के रिजर्व से जारी किया जाएगा।
पतंजलि फूड्स कई कैटेगरी में मजबूत बाजार स्थिति रखती है। यह भारत की ब्रांडेड कुकिंग ऑयल मार्केट में दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी है। पाम ऑयल में यह नंबर 1 है और सोया ऑयल में दूसरा स्थान रखता है। सोया प्रोटीन में पतंजलि 35-40 प्रतिशत मार्केट शेयर है। इससे यह सेगमेंट में बाजार का बादशाह है। यह भारत में बिस्किट और ओरल केयर मार्केट में चौथे नंबर पर है। इसके अलावा, गाय के घी और शहद के प्रोडक्ट्स में भी कंपनी अग्रणी कंपनियों में से एक है। पहले रुचि सोया सिर्फ एडिबल ऑयल के कारोबार में थी, लेकिन अब पतंजलि आयुर्वेद से एफएमसीजी सेगमेंट खरीदकर कंपनी ने कारोबार को कई क्षेत्रों में फैलाया है। इससे मुनाफा बढ़ा है और रिस्क कम हुआ है।