शमी की पत्नी हसीन जहां मारपीट मामले में फंसी

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज 

कोलकाता । क्रिकेटर मोहम्मद शमी से घरेलू हिंसा और कई अन्य मामलों में तलाक का मामला लड़ रहीं उनकी पत्नी हसीन जहां हमेशा विवादों में रहीं हैं। अब हसीन पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है। हसीन के अलावा उनकी बेटी अर्शी जहां के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया है। हसीन पर ये मामला पड़ोसी ने दर्ज कराया है। इसका एक वीडियो भी आया हे। इसमें दावा किया जा रहा है कि हसीन जहां अपने पड़ोसियों से झगड़ा कर रही हैं।

ये वीडियो पश्चिम बंगाल के बीरभूम का बताया जा रहा है। खबरें हैं कि हसीन जहां और उनकी बेटी अर्शी ने जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों के साथ मारपीट भी की। दावा किया जा रहा है कि हसीन जहां गैर कानूनी ढंग से जमीन पर कब्जा करना चाहती हैं, जिसका पड़ोसी विरोध कर रहे थे।इसमें हसीन जहां और उनकी पहली शादी की बेटी अर्शी जहां के खिलाफ पड़ोसी ने मामला दर्ज कराया है। इसमें हसीन पर आरोप है कि उन्होंने 5 नवंबर वार्ड में विवादित प्लॉट पर निर्माण शुरू किया। यह कथित तौर प उनकी बेटी के नाम पर है। आरोप हैं कि हसीन और उनकी बेटी ने पीड़ित महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की है।


Subscribe to our Newsletter