फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख के रोल को माना जाता हैं रेड फ्लैग

Sep 20, 2025

मुंबई। साल 1998 में आई बालीवुड फिल्म कुछ कुछ होता है में एक्टर शाहरुख खान और काजोल की दोस्ती और फिर प्यार लोगों को खूब पसंद आया था। हालांकि, आज के वक्त में सोशल मीडिया पर कई लोग उस फिल्म से शाहरुख खान के किरदार को रेड फ्लैग मानते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उस फिल्म की कई गलतियों पर ध्यान दिलाते हैं। अब काजोल ने भी शाहरुख खान के रेड फ्लैग होने पर बात की। हाल ही में काजोल ने शाहरुख खान के रेड फ्लैग होने पर बात की। 

काजोल से पूछा गया कि अगर वो ये फिल्म लिखती तो क्यों वो अंत में शाहरुख खान से शादी करतीं? जिस तरह से वो उन्हें छोड़कर गए थे। काजोल ने कहा कि उस वक्त के लिए कुछ कुछ होता है बिल्कुल परफेक्ट थी। आज के जमाने में जैसे लोग कहते हैं, वो रेड फ्लैग आदमी थे। काजोल ने कहा कि अगर उन्हें आज के जमाने में वो फिल्म बनानी होती तो वो ऐसे बनाती कि शाहरुख उस साड़ी पहने लड़की से प्यार नहीं करते और उसी लड़की को प्यार करते जो उन्हें चाहती थी,जो उनके साथ वर्कआउट कपड़ों में रहती है और उनके साथ बास्केटबॉल खेलती है।

काजोल ने कहा कि तो शायद वो फिल्म में ये बदलाव करतीं। काजोल ने कहा कि कुछ कुछ होता है में बहुत सारी प्यारी चीजें थीं। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के साथ उन्हें यू आर ए चीटर वाली लड़ाई बहुत अच्छी लगती थी। 



Subscribe to our Newsletter