दिल्ली के तिमारपुर में सनसनीखेज मर्डर के प्रयास के मामले का खुलासा
Nov 22, 2025
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तिमारपुर में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ राज को गिरफ्तार किया है। 24 अक्टूबर 2025 को राजीव और उसके भाई ने राहुल नामक युवक पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद वे फरार हो गए थे। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर राजीव को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।
क्राइम ब्रांच की एंटी-गैंगस्टर स्क्वाॅड ने तिमारपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश राजीव उर्फ राज (32) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 24 अक्टूबर 2025 को हुए सनसनीखेज हत्या के प्रयास मामले में वांछित थाद्ध वारदात के बाद से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ थाना तिमारपुर में मामला दर्ज था। 24 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे, संजय बस्ती के सुलभ शौचालय के पास राजीव और उसके भाई विषाल का राहुल नामक युवक से विवाद हो गया। राहुल ने स्थिति बिगड़ती देख पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी।
इसी बात से नाराज़ होकर राजीव और विषाल ने राहुल पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। अगले दिन तिमारपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। क्राइम ब्रांच ने राजीव को गिरफ्तार कर केस को सुलझा लिया है, जबकि उसका भाई विषाल अब भी फरार है। राजधानी में बढ़ते स्ट्रीट क्राइम, हथियारबंद हमलों और गैंग-एक्टिविटी को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने सक्रिय और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है।