किसान की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से फैली सनसनी
Jun 25, 2025
पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी की आंशका
भोपाल। बजरिया थाना इलाके में बीती सुबह एक अधेड़ की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बीती सुबह सूचना मिली थी कि रेलवे कोच फैक्ट्री के पास पेड़ पर एक युवक की लाश फंदे पर लटक रही है। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 50 वर्षीय दुर्गा प्रसाद कुशवाहा निवासी लवकुश नगर के रूप करते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस जॉच में सामने आया की दुर्गा प्रसाद सुबह के समय घर से निकलकर उचित मुल्य की दुकान गये थे। वहॉ काफी भीड़ होने पर वह वापस होकर अपने खेत पर निकल गये। कोच फैक्ट्री के पास खेत पर पहुंचने के बाद उन्होनें आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। बाद में एक ऑटो चालक खेत पर सब्जी लेने पहुंचा तब पेड़ पर शरीर लटका देख उसने आसपास के लोगो को बताया। इसके बाद सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर की गई।
पुलिस सूत्रो के अनुसार शुरुआती जॉच में परिवार के कुछ लोगो द्वारा मृतक को प्रताड़ित किये जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि मृतक अपना खेत बेचना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग इसमेंअंडगा डालते हुए उन्हें मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से तंग आकर उन्होनें यह आत्मघाती कदम उठाया है। आगे की जॉच में परिजनों के बयान दर्ज किये जाने के साथ ही अन्य बिदुंओ की छानबीन की जायेगी। जॉच पूरी होने के बाद उसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही की दिशा तय की जायेगी । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।