गरबा स्थल पर युवक की आत्महत्या से सनसनी, लाइटिंग के टावर पर चढ़कर लगाई फांसी

वडोदरा| वडोदरा से एक हैरान कर देनेवाली घटना सामने आई है| गुजरात में नवरात्रि महोत्सव के इतिहास में शायद यह पहली घटना है, जिसमें एक युवक ने आत्महत्या के लिए गरबा स्थल को चुना| गरबा स्थल पर लाइटिंग के लिए लगाए गए टावर पर चढ़कर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी| वडोदरा शहर के नवलखी ग्राउंड पर गरबा का आयोजन किया गया है| जहां लाइटिंग के लिए टावर बनाया गया है| रात में एक युवक टावर पर चढ़ गया और फांसी लगा ली| सुबह टावर पर युवक का शव लटकता देख लोग हैरान रह गए| खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और मृत युवक के शव को नीचे उतारा| युवक कौन और किस कारण आत्महत्या की है? इसका फिलहाल पता नहीं चला| वडोदरा की रावपुरा पुलिस मामले की जांच कर रह है|



Subscribe to our Newsletter