एसबीआई में बच्चे का भी खुलवा सकते हैं सेविंग खाता
Sep 03, 2022
एसबीआई में बच्चे का भी खुलवा सकते हैं सेविंग खाता
नई दिल्ली (ईएमएस)। देश के प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में किसी भी उम्र के बच्चे का सेविंग खाता अभिभावक या गार्जियन खुलवा सकते हैं। एसबीआई नाबालिग बच्चों के लिए दो प्रकार के अकाउंट खोलने की सुविधा दे रहा है। एक अकाउंट को पहला कदम और दूसरे को पहली उड़ान नाम दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पहला कदम और पहली उड़ान नाम से सेविंग अकाउंट आप घर बैठे ऑनलाइन खोल सकते हैं। इन दोनों ही बैंक अकाउंट्स की खास बात यह है कि इनमें नेट बैंकिंग सहित लगभग भी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। निकासी की सीमा होने की वजह से फिजूलखर्ची का डर भी नहीं है। इन खातों में न्यूनतम बैलेंस रखने की बाध्यता भी नहीं होती। यह खाता किसी भी उम्र के बच्चे का खोला जा सकता है. नाबालिग बच्चों के साथ माता पिता या गार्जियन ज्वॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। अकेले बच्चे के नाम से यह खाता नहीं खोला जा सकता। इसे अभिभावक या बच्चा खुद सिंगल रूप से ऑपरेट कर सकता है। खाताधारक को एटीएम डेबिट कार्ड सुविधा मिलती है। कार्ड से 5,000 रुपए तक की निकासी की जा सकती है। मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी इसमें मिलती है।
मोबाइल बैंकिंग का प्रयोग कर बिल पेमेंट भी किया जा सकता है लेकिन इस पर ट्रांजैक्शन लिमिट है और रोजाना बस मोबाइल बैंकिंग से 2,000 रुपए तक ही खर्च किए जा सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग सुविधा में रोजाना 5,000 रुप ए तक ट्रांजैक्शन करने की सीमा है। अभिभावक के अधीन नाबालिग के नाम पर अभिभावक को विशेष रूप से डिज़ाइन की गई 10 पेज की चेकबुक भी जारी की जाती है। ये खाता उन बच्चों का खुलवाया जा सकता है जिनकी उम्र 10 साल से ज्यादा है और वे अच्छी तरह से हस्ताक्षर कर सकते हैं। यदि नाबालिग सही हस्ताक्षर कर सकता है तो उसे विशेष रूप से डिज़ाइन की गई चेकबुक दी जाती है।