पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के सफल क्रियान्वयनकर्ता सतीश जोशी सम्मानित

Nov 28, 2023

इंदौर एक लाख से भी अधिक बेटियों को जीवन दान देने वाले एवं बेटी बचाओ अभियान को मूर्त रूप प्रदान करने वाले पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के सफल क्रियान्वयन कर्ता नोडल अधिकारी सतीश जोशी को मध्यप्रदेश शासन द्वारा लगातार पुरस्कृत किए जाने के बाद सामाजिक स्तर भी सम्मानित किया गया है। इंदौर में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में उन्हें समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। 


करीब डेढ़ दशक तक इंदौर में नोडल अधिकारी पीसी पीएनडीटी का कार्य करते हुए कन्या भ्रूण हत्या बेटी बचाओ अभियान को सार्थक स्वरूप प्रदान करने वाले सतीश जोशी को कन्या भ्रूण हत्या बेटी बचाओ अभियान के सफलतम क्रियान्वयन के लिए नागदाह अग्निहोत्री ब्रह्म समाज द्वारा इंदौर के समीप केट चौराहा स्थित प्रस्तावित मंगल भवन स्थल पर आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। जोशी संभवतः प्रदेश के पहले ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश शासन के बेटी बचाओ अभियान को एक नया आयाम दिया है। 


उल्लेखनीय है कि सतीश जोशी को सन् 2007 में जिला कलेक्टर द्वारा कलेक्टर ऑफिस में नोडल ऑफिसर का कार्य सोंपा गया था, वे सन् 2007 से सन् 2018 तक लगातार पीसी पीएनडीटी मैं नोडल ऑफिसर के रूप में कार्य करते हुए कन्या भ्रूण हत्या बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत कार्यरत रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार इस समयावधि में उनके द्वारा  करीब एक लाख बेटियों को गर्भ में मरने से बचाया गया। उनकी इस महत्वपूर्ण सेवा के लिए उन्हें 2008 से 2019 तक लगातार जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाता रहा।  जोशी संभवतः प्रदेश के उन गिने-चुने लोगों में एक हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश शासन के बेटी बचाओ अभियान को एक नया आयाम दिया है।जोशी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पल्स पोलियो कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए 10वर्ष तक जिले के सलाहकार के रूप में कार्य किया। वर्ष  2001 में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। 


वर्ष 2007 में कलेक्टर इंदौर द्वारा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व पी सी एंड पी एन डी टी अधिनियम के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण प्रतिवेदन 0.5 के अनुसार जिले में जन्म लेने वाली बेटियों की संख्या वर्ष 2015-16 में 849 से बढ़कर वर्ष 2019-21 में 996 हो गई। इस दरमियान 1000 बेटों पर 987 बेटियों का जन्म हुआ, जबकि सामान्यतः 1000 बेटों पर 952 से 972 बेटियां जन्म लेती है। 


सतीश जोशी को गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी के जरिए भ्रूण का लिंग परीक्षण करने वाले आरोपितोंं को जेल की सजा दिलवाने में सराहनीय उपलब्धि हेतु जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कन्या भ्रूण हत्या बेटी बचाओ अभियान के सफलतम क्रियान्वयन के लिए नागदाह अग्निहोत्री ब्रह्म समाज द्वारा इंदौर के समीप केट चौराहा स्थित प्रस्तावित मंगल भवन स्थल पर आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में सतीश जोशी का समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में जोशी  को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 


आयोजित कार्यक्रम में जोशी की धर्मपत्नी एवं शिक्षाविद् श्रीमती कृष्णा जोशी का भी शिक्षा के क्षेत्र में उनकी महती भूमिका के लिए सम्मान किया गया।


Subscribe to our Newsletter