जैन मंदिर में संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन

May 10, 2024

जबलपुर, । धर्म संस्कार से व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से संस्कारधानी के अग्रवाल कॉलोनी स्थित जैन मंदिर में संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के तत्वावधान में एवं जैन मिलन सकल दिगम्बर जैन समाज के आयोजकत्व में आचार्य गुरुवर श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज की त्याग तपस्या को समर्पित गुरू उपकार महोत्सव के रूप में ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर  संस्कार शिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें संस्कारधानी के विभिन्न जैन मंदिरों में शिविर चल रहे है। वर्तमान में जैन मंदिर अग्रवाल कॉलोनी १०० से अधिक बच्चे एक साथ संस्कारों की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिविर के दौरान बच्चों को पूजन करने की विधि, ध्यान योग की शिक्षा एवं जैन धर्म के संस्कारों की शिक्षा के साथ नैतिक एवं लौकिक कलाओं में भी प्रवीण किया जा रहा है।

आचार्य श्री १०८ विद्यासागरजी के पावन आशीष, श्रीमद् आचार्य समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से तथा निर्यापक मुनि श्री १०८ सुधासागरजी की प्रेरणाओं से निर्मित श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन होगा। सांगानेर संस्थान (जयपुर) से प्रशिक्षित विद्वानों के द्वारा सात दिन तक बच्चों की बहुमुखी व्यक्तित्व निर्माण हेतु एक्टिविटी क्लास, योगा क्लास का भी इस दौरान आयोजन किया गया। महाकौशल शिविर प्रभारी अरुण जैन शास्त्री ने कहा  विशिष्ट उद्देश्यों के लिए धर्म संस्कार की शिक्षा देने के लिए यह शिविर लगाए जाते हैं एवं संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र इससे लाभान्वित हो रहा है।

विशिष्ट संयोजक- जैन मिलन के अध्यक्ष सी ए राजेश जैन सुचित जैन राजेंद्र जी नंदा भैया श्रीमती मंजू जैन इत्यादि सभी संयोजकों का शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Subscribe to our Newsletter