कनाडा में भारत का अगले उच्चायुक्त नियुक्त हुए संजय कुमार वर्मा
Sep 06, 2022
अनुभवी राजनयिक संजय कुमार वर्मा को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। जबकि मौजूदा समय में अमेरिका के शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत के तौर पर कार्यरत अमित कुमार को द.कोरिया के अगले भारतीय राजदूत के तौर पर नामित किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वर्ष 1988 बैच के अधिकारी और मौजूदा समय में जापान में भारत के राजदूत वर्मा जल्द नया पदभार ग्रहण करने वाले हैं। बयान के मुताबिक, अमित कुमार वर्ष 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी है। मंत्रालय ने बताया कि वर्मा हांगकांग, चीन, वियतनाम और तुर्की स्थित भारतीय मिशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने इटली के मिलान में भारत के महावाणिज्य दूत की भूमिका निभाई है।