सेमसंग का दूसरी तिमाही में परिचालन लाभ 15 गुना बढ़ा
Aug 01, 2024
मुंबई । इस साल की दूसरी तिमाही में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का परिचालन लाभ एक साल पहले की तुलना में 15 गुना से अधिक बढ़ गया। परिचालन लाभ बढ़ने का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीकों के विस्तार के बीच मेमोरी चिप्स की मजबूत मांग बताया जा रहा है।दक्षिण कोरियाई सेमीकंडक्टर और स्मार्टफोन दिग्गज ने एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही के लिए उसका परिचालन लाभ 10.4 ट्रिलियन वॉन (7.5 बिलियन) रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 670 बिलियन वॉन था।यह पहली बार है जब सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2022 की तीसरी तिमाही के बाद से सात तिमाहियों में 10 ट्रिलियन वॉन से अधिक का परिचालन लाभ दर्ज किया है। सैमसंग ने कहा कि उसकी समेकित राजस्व लगभग 23 फीसदी बढ़कर 74 ट्रिलियन वॉन (53 बिलियन) हो गया। ]
कंपनी ने कहा कि अनुकूल बाजार स्थितियों ने उच्च औसत बिक्री कीमतों को प्रेरित किया, जबकि ऑर्गेनिक लाइट-एमिटिंग डायोड पैनलों की मजबूत बिक्री ने भी बेहतर परिणामों में योगदान दिया। कंपनी ने कहा कि उसके चिप व्यवसाय ने जून तक तीन महीने की अवधि के लिए बिक्री में 28.6 ट्रिलियन वॉन अर्जित किए, जिसमें 6.45 ट्रिलियन वॉन का परिचालन लाभ था। यह कंपनी के प्रमुख व्यवसाय के लिए एक साल से अधिक समय में पहला तिमाही परिचालन लाभ था, क्योंकि यह 2023 की पहली तिमाही से लगातार पांच तिमाहियों तक घाटे में रहा था।