सैमसंग की नई गैलेक्सी एस24 सीरीज लॉन्च
Jan 23, 2024
-नए फोन्स में दिए गए है कई नए एआई फीचर्स
नई दिल्ली । बीते दिनों साउथ कारियाई कंपनी सैमसंग ने नई गैलेक्सी एस24 सीरीज लॉन्च किया है। नए गैलेक्सी एस24 में कुछ नए हार्डवेयर और कई गैलेक्सी एआई फीचर्स दिए गए हैं। फोन्स की नए फीचर्स में सर्कल टू सर्च भी शामिल है। खास बात ये है कि सर्किल टू सर्च सैमसंग फोन्स के लिए ही एक्सक्लूसिव फीचर नहीं है। बल्कि ये एक एंड्रॉयड की कैपेबिलिटी है। ऐसे में हम यहां समझते हैं कि ये फीचर क्या है और कैसे काम करेगा। सर्किल टू सर्च दरअसल गूगल का एक एक्सटेंसन है। ये फीचर ऑन-द-स्पॉट सर्च को बेहद आसान बनाता है। इस फीचर के जरिए स्क्रीन पर किसी भी कंटेंट के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा सकती है वो भी मौजूदा ऐप से निकले बगैर। इस फीचर को इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। इस फीचर को ट्रिगर करने के लिए केवल होम बटन को नीचे दबाना होगा और इसके बाद उंगलियों से या स्टाइलस से स्क्रीन पर दिख रहे किसी ऑब्जेक्ट पर सर्किल करना होगा।
ये टेक्स्ट, एक आइकन, एक इमेज या इमेज का कोई स्पेसिफिक हिस्सा भी हो सकता है। ऐसा करने पर एक छोटा सा सेलेक्शन स्क्रीन के बॉटम से ऊपर की तरफ आ जाएगा और आपको सर्किल में हाइलाइट किए गए हिस्से के बारे में तेजी से जानकारी दे देगा। इस फीचर का इस्तेमाल आप किसी शब्द का अर्थ जानने के लिए कर सकते हैं, किसी कपड़े या जूते के बारे में जानने के लिए कर सकते हैं या किसी ऑब्जेक्ट को पहचानने के लिए भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप स्क्रीन के नीचे आने वाले रिजल्ट्स से सीधे किसी नए टॉपिक पर सर्च भी शुरू कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि आप पैनकेक की फोटो पर एक खास सिरप या स्प्रेड देखते हैं, तो आप यह समझने के लिए उस पर सर्किल लगा सकते हैं कि यह क्या है, और फिर गूगल से सकते हैं कि आप इस स्प्रेड का उपयोग किन अन्य खाद्य पदार्थों के साथ कर सकते हैं। गूगल ने अपने ब्लॉग में बताया है कि 31 जनवरी से चुनिंदा प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पिक्सल 8,पिक्सल 8 प्रो और नई सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के लिए उपलब्ध हो जाएगा।