सैमी बोले अपने बयान पर कायम हूं, मैच अधिकारियों ने भी मानी है गलती
Jul 02, 2025
बारबाडोस । वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच डैरन सैमी ने कहा है कि बारबाडोस टेस्ट के बाद टीवी अंपायर की आलोचना वाले अपने बयान पर वह बरकरार हैं। सैमी को इस कारण आईसीसी से भी सजा मिली थी। इसी को लेकर अब उन्होंने कहा कि मैच अधिकारियों ने भी अब ये माना है कि उस मैच में गलतियां हुईं थीं। सैमी का कहना है कि उन्हें अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। होल्डस्टॉक को इस मामले के बादद ग्रेनेडा में दूसरे टेस्ट के लिए मैदानी अंपायर बना दिया गया है।
पहले मैच में अंपायर की आलोचना के लिए सैमी पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाये जाने के अलावा और उन्हें अंपायर पर सवाल उठाने के लिए एक नकारात्मक अंक भी दिया गया, था। इस मैच में रोस्टन चेज और शाई होप को लेकर दिये फैसलों पर सैमी ने सवाल उठाये थे। मैच के बाद रोस्टन और होने ने भी अंपायर के फैसलों पर नाराजगी जतायी थी पर उन्हें आईसीसी ने कोई सजा नहीं दी। सैमी ने इससे बाद खिलाड़ियों को मीडिया से बात करने से रोक दिया था।
साथ ही कहा, हमने मैच अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। उन्होंने भी अपना रुख स्पष्ट करते हुए कुछ गलतियों को स्वीकार किया है। वह बारबाडोस था और अब हम ग्रेनेडा पहुंच गये हैं, इसलिए हमने उस बात को पीछे छोड़ दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें होल्डस्टॉक के बारे में अपने बयान के लिए खेद है सैमी ने कहा, मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैंने जो कहा, वह मैंने जो देखा उसके आधार पर कहा है। मुझे इसके लिए दंडित किया गया है। मुझ अंपायरों से कोई शिकायत नहीं है।