रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 83.32 प्रति डॉलर पर

Jan 02, 2024

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की निकासी और डॉलर की मांग ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में फिसलकर 83.32 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.21 पर बंद हुआ था। इस बीच छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.53 पर कारोबार कर रहा था।


Subscribe to our Newsletter