रुपया डॉलर के मुकाबले नौ पैसे मजबूत

Mar 07, 2024

 ‎विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और विदेशी पूंजी की आवक होने से गुरुवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की मजबूती के साथ 82.74 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से भी समर्थन मिला। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता ने इसकी तेजी को सीमित कर दिया। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.82 के भाव पर खुला और थोड़ी ही देर में मजबूत होकर 82.74 पर पहुंच गया।

इस तरह पिछले बंद की तुलना में रुपये में नौ पैसे की मजबूती रही। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 82.83 पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 103.24 पर आ गया।



Subscribe to our Newsletter