रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 83.05 डॉलर
Mar 21, 2024
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीन दरों में कटौती के संकेत के बाद वैश्विक बाजारों में डॉलर उच्च स्तर से पीछे चला गया। इससे गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 83.05 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.19 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 83.07 पर मजबूती के साथ खुला।
शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। स्थानीय मुद्रा शुरुआती कारोबार में 83.08 से 83.04 के बीच कारोबार कर रही है। मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीति की घोषणा से पहले बुधवार को यह दो महीने के निचले स्तर 83.19 पर बंद हुआ था। भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने स्थिर मुद्रास्फीति के बावजूद इस साल तीन दर कटौती का संकेत दिया।