रुपया नौ पैसे तेज होकर 83.10 प्रति डॉलर
Sep 29, 2023
मुंबई । अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.10 पर पहुंच गया। विदेशी कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोष की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से रुपए की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 पर खुलने के बाद 83.09 प्रति डॉलर पहुंच गया। बाद में 83.10 प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में नौ पैसे की बढ़त है।
गुरुवार को रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.02 पर रहा।