रुपया चार पैसे बढ़कर 82.87 प्रति डॉलर

Mar 04, 2024

मुंबई । विदेशी कोषों के प्रवाह तथा अन्य प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक शेयर बाजार में तेजी की धारणा ने भी रुपये को समर्थन दिया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये का लाभ सीमित रहा।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.86 के भाव पर खुला और डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.91 के भाव पर बंद हुआ था। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 103.79 पर आ गया।



Subscribe to our Newsletter