रुपया आठ पैसे बढ़कर 83.23 डॉलर पर
Apr 08, 2024
मुंबई । घरेलू बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच रुपया सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.23 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहा है कि कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ने से निवेशकों की भावनाओं को बल मिला, जबकि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.27 प्रति डॉलर पर खुला।
इसके बाद वह 83.23 प्रति डॉलर आ गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.31 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.34 पर कारोबार कर रहा था।