रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 83.22 डॉलर पर

Oct 17, 2023

मुंबई । अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार के कारोबारी ‎दिन रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.22 पर खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोष की सतत निकासी के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.22 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से पांच पैसे ज्यादा है। सोमवार को रुपया 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.30 पर रहा।



Subscribe to our Newsletter