रुपया बढ़त के साथ खुला
Oct 18, 2023
नई दिल्ली । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को भारतीय रुपया 3 पैसे बढ़कर 83.23 पर खुला। वहीं गत दिवस डॉलर के मुकाबले रुपया 83.26 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये 83.25 के उच्च जबकि 83.22 के निम्न स्तर पर पहुंचा। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर 106.33 के उच्च स्तर पर रहा। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.15 के निचले स्तर पर रहा। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़त के साथ 4.8 फीसदी पर पहुंची है। इससे भी रुपये पर प्रभाव पड़ा है। अमेरिका में रिटेल बिक्री आंकड़ों के बाद ये बढ़त आई है। वहीं कच्चा तेल करीब 2 फीसदी बढ़ा है। बेंट क्रूड का भाव 91 डॉलर के ऊपर पहुंचा है। दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई का भाव 88 डॉलर के पार निकला है। इजरायल-हमास संघर्ष के कारण तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। वहीं डालर के मुकाबल एशियाई मुद्रा में मिश्रित कारोबार हो रहा है।