तीन पैसे की गिरावट के साथ रुपया 83.31 पर खुला

Nov 22, 2023


नई  दिल्ली ।  घरेलू शेयर बाजारों के नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये  83.31 पर खुला। इसके बाद उसने 83.30 से 83.32 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.28 पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 103.55 पर स्थिर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 455.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Subscribe to our Newsletter