रुपया छह पैसे बढ़कर 83.24 डॉलर

Oct 16, 2023

मुंबई । अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की बढ़त के साथ 83.24 पर रहा है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू मुद्रास्फीति में गिरावट, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में वृद्धि और व्यापार घाटे में सुधार से स्थानीय मुद्रा को बल मिला। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव खासकर इज़राइल-हमास संघर्ष ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और फिर 83.24 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से छह पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.53 पर रहा। 



Subscribe to our Newsletter