रुपया तीन पैसे गिरकर83.15 डॉलर पर
Oct 24, 2023
मुंबई । अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के बाद 83.15 पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूत स्थिति और विदेशी कोष की सतत निकासी का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कोरोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में सुधार और शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती से रुपये की गिरावट सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर से तीन पैसे की गिरावट है। शुक्रवार को रुपया 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.30 पर रहा।