रुपया बढ़त के साथ बंद
Sep 13, 2023
मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को भारतीय रुपसा 11 पैसे बढ़कर 82.92 पर बंद हुआ। इससे पहले गत दिवस रुपया 11 पैसे बढ़कर 82.92 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त के साथ ही 82.93 पर पहुंच गया। वहीं विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के नरम रुख और सकारात्मक घरेलू बाजारों से समर्थन मिलने के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.93 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 104.55 पर आ गया।