रुपया गिरावट पर बंद

Oct 04, 2023

मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को भारतीय रुपया 14 पैसे की गिरावट पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही विदेशी कोष की सतत निकासी का असर रुपए पर पड़ा।

विदेश मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख ने निवेशकों की भावनाओं को भी प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट है। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 83.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 107.11 पर आ गया।



Subscribe to our Newsletter