रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की हंटर- 350

Aug 08, 2022

रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 को बाजार में पेश कर ‎दिया है। यह रोडस्टर स्टाइल मोटरसाइकिल है। कंपनी ने रेट्रो और मेट्रो वैरिएंट्स के साथ इस बाइक को बाजार में उतारा है। रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को 3 ट्रिम लेवल में पेश किया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपए से शुरू हो रही है। वहीं रॉयल एनफील्ड हंटर मेट्रो डैपर सीरीज की कीमत 1,63,900 रुपए है। रॉयल एनफील्ड हंटर मेट्रो रेबल सीरीज का दाम कंपनी ने 1,68,900 रुपए रखा है। इस बाइक में 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर जे-सीरीज इंजन है।

Subscribe to our Newsletter