जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन के बीच दिखा रोमांस
Jul 30, 2025
लंदन । बीते कुछ समय से हॉलीवुड के चर्चित कपल जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन के रिश्ते में दरार की अफवाहें जोर पकड़ रही थीं, लेकिन हाल ही में सामने आई तस्वीरों ने इन अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। बीते दिनों दोनों को सिंगर जस्टिन बीबर के नए रिकॉर्ड की लिसनिंग पार्टी में एक साथ देखा गया, जहां बर्ड स्ट्रीट क्लब में हुई इस पार्टी में कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री सबका ध्यान खींच रही थी। पार्टी से सामने आई तस्वीरों में जस्टिन बीबर शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उन्होंने हैली को दोनों हाथों से कसकर थाम रखा है। एक तस्वीर में दोनों लिपलॉक करते नजर आए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हैली इस दौरान ब्लैक क्रॉप्ड हॉल्टर टॉप में बेहद ग्लैमरस दिखीं, जबकि उनके हाथ में एक पीले रंग का कैन ड्रिंक और मोबाइल था। दूसरी ओर, जस्टिन ने सफेद बास्केटबॉल शॉर्ट्स के ऊपर ढीली डेनिम जीन्स पहन रखी थी और उनके टैटूज साफ नजर आ रहे थे। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में जस्टिन हैली को पीछे से प्यार से पकड़ते दिखे और हैली ने भी अपना हाथ उनके हाथ पर रखा, जो दोनों के मजबूत रिश्ते का प्रतीक माना जा रहा है।
एक अन्य तस्वीर में हैली अपने पति जस्टिन को बेहद प्यार भरी नजरों से निहारती दिखीं, जबकि जस्टिन दोस्तों संग मस्ती में डूबे थे। पार्टी के दौरान जस्टिन हाथ में बीयर का कैन लिए शर्टलेस घूमते नजर आए। इन तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि चाहे अफवाहें कुछ भी कहें, जस्टिन और हैली का रिश्ता अब भी उतना ही मजबूत और रोमांटिक है जितना पहले था। जस्टिन के कुछ गानों में भले ही शादी की जटिलताओं का जिक्र हो चुका हो, लेकिन इन हालिया लम्हों ने दिखा दिया कि उनके बीच की बॉन्डिंग आज भी गहरी है।