रोहित की कप्तानी में सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नोंमेंट में उतरेगी भारतीय जूनियर टीम
Sep 23, 2025
नई दिल्ली । अगले माह 11 अक्टूबर से मलेशिया में होने वाले सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नोंमेंट में डिफेंडर रोहित भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। हॉकी इंडिया ने रोहित की कप्तानी में टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम का लक्ष्य इस बार स्वर्ण पदक जीतना रहेगा। पिछली बार उसे कांस्य ही मिला था। ये टूर्नामेंट 11 अक्टूबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर को खत्म होगा।
इससे टीम को 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी में भी सहायता मिलेगी। भारतीय टीम को 11 अक्टूबर को ब्रिटेन से जबकि 12 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलना है। वहीं भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को होगा जबकि आस्ट्रेलिया से 15 अक्टूबर को मैच है। राउंड रॉबिन चरण में आखिरी मैच 17 अक्टूबर को मलेशिया से खेलना है। राउंड रॉबिन चरण से शीर्ष दो टीमें 18 अक्टूबर को फाइनल खेलेंगी।
भारतीय हॉकी टीम के कोच पी आर श्रीजेश ने कहा, टीम सुल्तान जोहोर कप की अच्छी तैयारी कर रही है। हमारे पास अच्छी टीम है और जूनियर विश्व कप को देखते हुए यह तैयारी का अच्छा मौका होगा जिसमें टीम की तैयारियों को भी अंदाजा हो जाएगा ।
टीम :
गोलकीपर : ब्रिकमजीत सिंह, प्रिंसदीप सिंह
डिफेंडर : रोहित (कप्तान), तालेम प्रियब्रत, अनमोल इक्का, आमिर अली, सुनील पीबी, रवनीत सिंह
मिडफील्डर : अंकित पाल, टी इंगेलम्बा लुवांग, अद्रोहित इक्का, अराइजीत सिंह हुंडल, रोशन कुजूर , मनमीत सिंह
फॉरवर्ड : अर्शदीप सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, अजीत यादव, गुरजोत सिंह
स्टैंडबाय : विवेक लाकड़ा, शारदानंद तिवारी, टी किंगसन सिंह, रोहित कुल्लू, दिलराज सिंह।