श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंचे रोहित , श्रेयस

कोलंबो । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मेजबान श्रीलंका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज के लिए यहां पहुंच गये हैं। रोहित आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद बाद अपनी पहली सीरीज खेलेंगे। रोहित ने टी20 विश्व जीतने के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारुप से संन्यास लेने के साथ ही खेल से ब्रेक लेने का फैसला किया था पर नये मुख्य कोच गौतम गंभीर के अनुरोध पर वह एकदिवसीय सीरीज खेलने को तैयार हो गये थे। रोहित के अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी ये सीरीज खेलेंगे। 

भारतीय टीम मेजबानों के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज अगले माह 2 अगस्त से खेलेगी।  इस सीरीज से पहले अपने को हालातों के अनुसार ढ़ालने के लिए रोहित यहां पहुंचे हैं। वह इस सीरीज से वापसी कर रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ श्रीलंका पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए भी रोहित ने अपनी छुट्टी रद्द कर दी है। 


Subscribe to our Newsletter