रोहित ही रहें 2027 एकदिवसीय विश्वकप तक कप्तान : रायुडू

हैदराबाद । पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने कहा है कि एकदिवसीय विश्व कप 2027 के लिए रोहित शर्मा को ही भारतीय टीम का कप्तान रहना चाहिये। रायुडू ने कहा है कि वह साल 2027 तक खेलने के लिए फिट नजर आते हैं। रायुडू के अनुसार विश्व कप जिताने की क्षमता रोहित में है। वह काफी अनुभवी हैं और विश्व कप के लिए ऐसे ही खिलाड़ी की जरुरत है। रायुडू ने कहा, “आपको देखना होगा कि कौन आपको विश्व कप जिता सकता है। अगर रोहित की कप्तानी ऐसा कर सकती है, तो उन्हें 2027 तक कप्तानी जारी रखनी चाहिए। साथ ही कहा कि एकदिवसीय में अब भी रोहित की जगह कोई नहीं ले सकता, उनकी कप्तानी, उनकी बल्लेबाजी और उनका आत्मविश्वास बेहद अहम हैं। इसलिए मेरे अनुसर 2027 के विश्व कप में रोहित को ही कप्तान होना चाहिए।”

रोहित ने अब तक भारतीय टीम को दो बार आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलायी है। 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी कप्तानी में भारत जीता है। हालांकि, 2023 के एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम हारी थी पर टी20 विश्वकप ओर चैम्पिययंस ट्रॉफी जीतना भी बड़ी उपलब्धि है। रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट और इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह 2027 विश्व कप तक अपनी फिटनेस कैसे बनाये रख पायेंगे क्योंकि तब तक उनकी उम्र भी 39 साल के करीब हो जाएगी। 


Subscribe to our Newsletter