ऋषभ इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए, अगले छह सप्ताह तक खेल से दूर रहेंगे
Jul 24, 2025
मैनचेस्टर । भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण करीब डेढ़ महीने के लिए खेल से बाहर हो गये हैा। ऋषभ ऐेसे में इंग्लैंड के खिलाफ हो रही इस सीरीज से बाहर हो गये हैं जो भारतीय टीम के लिए एक बड़ा है। चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ही इस बल्लेबाज को क्रिस वोक्स की एक तेज गेंद लगी थी। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें तकरीब छह सप्ताह तक आराम करने कहा है। इस बल्लेबाज ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसको देखते हुए टीम को उनकी कमी खलेगी। चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ही वोक्स की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उन्हें दर्द ज्यादा होने के कारण एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
वहीं उनकी स्कैन जांच में फ्रैक्चर पाया गया। जिससे वह कम से कम 6 सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। वह अब मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। बीसीसीआई की एक मेडिकल टीम अभी ये संभावना तलाश रही है कि क्या उन्हें पेन किलर देकर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है हालांकि जिस प्रकार का दर्द उन्हें हुआ। उसे देखकर ये संभव नजर नहीं आता। वह वोक्स की चौथी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे पर ये गेंद बल्ले पर नहीं आई जिससे वह सीधे उनके पैर पर लगी। वह इसके बाद काफी देर तक दर्द से कराहते हुए नजर आए। गेंद लगने के बाद पंत के पैर में सूजन आ गई और खून निकलने लगा। वह पैर पर भार तक नहीं दे पा रहे थे। वह हाल में चोट से उबरे थे। इससे पहले उन्हें उंगली में चोट लगी थी।