दिल्ली वालों के लिए खतरे की घंटी यमुना के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी

Aug 08, 2026

नई दिल्ली । भारी बारिश के बीच दिल्ली में रहने वाले लोगों की टेंशन बढ़ने वाली है, क्योंकि यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, अभी जलस्तर ने खतरे के निशान को पार नहीं किया है लेकिन खतरे की घंटी जरूर बजा दी है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधान रहने की जरूरत है।

बता दें कि पिछले साल भी दिल्ली में भारी बारिश के चलते निचले इलाके में बाढ़ आ गई थी। बता दें कि दिल्ली के यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 मीटर तक है। चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है। जल स्तर 204.50 मीटर पर पहुंचते ही प्रशासन सतर्क हो जाता है और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कह दिया जाता है। हालांकि, अभी वैसी नौबत नहीं आई है, फिर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इस बारिश के चलते आने वाले समय में यमुना के जलस्तर में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरकार और प्रशासन इसपर नजर बनाए हुए है। दिल्ली के निचले इलाके में सबसे अधिक खतरा रहता है। यमुना बाजार, निगमबोध घाट और मजनू का टीला के निचले हिस्से में बाढ़ का खतरा सबसे अधिक बना रहता है। इसके अलावा सोनिया विहार, चांदनी चौक, लाल किला, उस्मानपुर, जगतपुर और गढ़ी मांडू की निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा रहता है।



Subscribe to our Newsletter