
रिंकू और प्रिया की सगाई का डांस वीडिया सोशल मीडिया में छाया
Jun 09, 2025
लखनऊ । क्रिकेट रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज की सगाई के बाद से ही सोशल मीडिया में छाये हुए हैं। सोशल मीडिया पर सगाई की एक-एक रस्म की तस्वीरें आई हैं जिन्हें प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। प्रिया उत्तर प्रदेश के मछली शहर सीट से सांसद हैं। सगाई समारोह में प्रिया ने जबरदस्त डांस किया पर रिंकु शरमाते दिखे।
प्रिया ने डीजे की धुन और बॉलीवुड गाने पर ऐसे ठुमके लगाए कि रिंकू हैरान को गये। वहीं रिंकू उन्हें देखते रह गये।
प्रिया जौनपुर की केराकत सीट से सपा के विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं। इस कार्यक्रम में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, पार्टी मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और मोहिबुल्लाह नदवी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा राज्यसभा सदस्य अभिनेत्री जया बच्चन और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार और पीयूष चावला समेत खेल जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं.
गौरतलब है कि 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में जन्मे रिंकू ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर भारतीय क्रिकेट टीम में तक जगह बनायी है। आईपीएल 2023 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच में यश दयाल के एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलायी थी। तभी से उनकी किस्मत बदल गयी। इसके बाद तो वह आगे बढ़ते रहे हैं। इस बार आईपीएल में उनका प्रदर्षन हालांकि कुछ खास नहीं रहा है।