6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा, केरल में कांग्रेस जीती

नई दिल्ली । देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को आ गए। इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा की जीत हुई है। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झारखंड में इंडिया अलायंस की ओर से जेएमएम ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह को 42672 हजार वोटों से हराया है।

इन उपचुनावों को एक तरह से इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच पहले मुकाबले के रूप में रहा है। इन सात सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे। इनमें से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ा। धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) सीट पर विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थीं।

राज्यवार सीटों की स्थिति...

राज्य विधानसभा सीट जीत हार

उत्तर प्रदेश घोसी एसपी भाजपा

पश्चिम बंगाल धुपगुड़ी टीएमसी भाजपा

केरल पुथुपल्ली कांग्रेस सीपीआई (एम)

झारखंड डुमरी जेएमएम एजेएसयू

उत्तराखंड बागेश्वर भाजपा कांग्रेस

त्रिपुरा बॉक्सानगर भाजपा सीपीआई (एम)

धनपुर भाजपा सीपीआई (एम)

विनोद कुमार उपाध्याय, 08 सितम्बर, 2023


Subscribe to our Newsletter