सुदामा नगर नवयुवक मंडल के प्रतिनिधियों ने टी राजा से की मुलाकात
Feb 17, 2025
इन्दौर भाग्यनगर (हैदराबाद) के विधायक टी. राजा सिंह के इंदौर आगमन पर सुदामा नगर नवयुवक मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा उनसे मुलाकात की गई। इस मौके पर उन्हें मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक राजा ने कहा कि देश में वर्तमान समय में चल रही देश विरोधी गतिविधियों से लड़ने के लिए संगठित होकर जागरूक रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मंडल द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं। एक दूसरे की मदद करना आज की जरूरत है। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए स्वयं समर्थ व शक्तिशाली बनें। इस मौके पर अवधेश यादव, नरेश काला व अरुण शर्मा उपस्थित थे।