रिलायंस पावर के शेयर में लगातार आया उछाल

Aug 21, 2024

374 रुपये है इसका ऑल टाइम हाई, अभी 34 पर

नई  दिल्ली । पिछले तीन दिनों से रिलायंस पावर के शेयर में लगातार उछाल आया है। मंगलवार को तो शेयर की कीमत 5 प्रतिशत चढ़कर 34.45 रुपये पर पहुंच गई। सिर्फ तीन दिन में शेयर की कीमत में 15.72 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस तेजी के पीछे है गौतम अडानी ग्रुप। 

खबर है कि अडानी पावर, अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी रिलायंस पावर से नागपुर का एक थर्मल पावर प्लांट खरीदने की तैयारी में है। इसी खबर ने निवेशकों को उत्साहित कर दिया है।वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज में इक्विटी स्ट्रैटेजी निदेशक क्रान्ति बाथिनी ने कहा, “हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी पावर नागपुर में रिलायंस पावर के 600 मेगावाट थर्मल प्लांट को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है… फिलहाल यह अभी सबसे तेजी से बढ़ रहे शेयरों में से एक है। हाई रिस्क उठाने वाले निवेशक इस शेयर को अपने पास बनाए रख सकते हैं। मौजूदा स्तरों पर नई खरीदारी की सलाह नहीं दी जा रही है।” पिछले एक महीने में रिलांयस पावर ने 26.92प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जो कि काफी प्रभावशाली है। अगर हम तीन महीनों की बात करें तो यह रिटर्न और बढ़कर 31.63प्रतिशत हो जाता है। पिछले एक साल में इस शेयर ने 109.88प्रतिशत का रिटर्न दिया है और अगर हम तीन साल की अवधि देखें तो यह रिटर्न बढ़कर 224.72प्रतिशत हो गया है। सुजलॉन के आंकड़े भी इसी तरह प्रभावी नजर आते हैं (नीचे दिए गए हैं)। 

इस शेयर में रुचि रखने वालों को यह आंकड़ा भी ध्यान में रखना चाहिए कि रिलायंस पावर का ऑल टाइम हाई 499.74 रुपये रहा है, जबकि इसका ऑल टाइम लो 1.00 रुपये है। आज यह शेयर 34.42 पर बंद हुआ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी शेयर में और तेजी आ सकती है, लेकिन जोखिम भी कम नहीं है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर 42 से 45 रुपये तक जा सकता है, वहीं कुछ का मानना है कि ये 30-32 रुपये तक भी गिर सकता है। सभी विशेषज्ञों को एक नजर देखें तो निवेशकों को जरा सावधान रहने की जरूरत होगी। मालूम हो कि रिलायंस पावर के शेयर एक समय 374 रुपये तक पहुंच गए थे और अब 34 रुपये के आसपास टंगा हुआ है। अब अचानक से इस शेयर में जान आ गई है।


Subscribe to our Newsletter