रिलायंस ने नेपाल में लांच किया ‘कैम्पा’ ब्रांड

Jul 15, 2025

नई दिल्ली । लायंस इंडस्ट्रीज की उपभोक्ता इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने अपने लोकप्रिय शीतल पेय ब्रांड ‘कैम्पा’ को नेपाल में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए नेपाल के एक अग्रणी कारोबारी के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। हाल ही में जारी एक संयुक्त बयान में दोनों कंपनियों ने घोषणा की कि यह साझेदारी नेपाल के बाजार में ‘कैम्पा’ को सफलतापूर्वक स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।

इस पहल के माध्यम से रिलायंस नेपाल में अपने उपभोक्ता उत्पादों की उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है। आरसीपीएल के कार्यकारी ने कहा ‎कि हम चौधरी ग्रुप के साथ साझेदारी कर नेपाल में प्रवेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि ‘कैम्पा’ ब्रांड नेपाल के उपभोक्ताओं को ताजगी और बेहतरीन स्वाद प्रदान करेगा। चौधरी ग्रुप के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि यह साझेदारी हमारी उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले पेय उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह गठबंधन हमारे पेय पोर्टफोलियो को विस्तारित करने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी बाजार में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा।


Subscribe to our Newsletter