संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में 1479 पदों पर निकली भर्ती

अगर आप सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके पास अवसर है।  उत्तर प्रदेश में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) ने कई पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें कुल 1479 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 1200 नर्सिंग आफिसर शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होगी। सभी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। भर्ती प्रक्रिया जुलाई तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

ने भर्ती के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। संस्थान ने सभी पदों के लिए पाठ्यक्रम भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। परीक्षा लखनऊ के अलावा कई शहरों में आयोजित की जाएंगी।

बताया एसजीपीजीआईएमएस में कई नए विभाग शुरू हुए हैं। जिसको देखते हुए गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें नर्सिंग आफिसर के लिए 1200 पद निकाले गए हैं, जो ज्यादार नए विभागों में तैनाती होंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से संस्थान में मरीजों की देखभाल व उनके इलाज की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

1- ओटी असिस्टेंट 81 पद 

2- हॉस्पिटल अटेंडेंट 43 पद 

3- जूनियर अकाउंट आफिसर  छह पद 

4- टेक्निकल ऑफिसर सीडब्ल्यूएस बायोमेडिकल एक, पद

5- न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट के सात पद  है

6- स्टोर कीपर के 22 पद है

7- मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-2 के दो पद 

8- सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 32 पद 

9- स्टेनोग्राफर के 64 पद 

10- सीएसएसडी असिस्टेंट के 20 और ड्राफ्टमैन के एक पद भी भर्ती होगी। 

आवेदन शुल्क

इसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी समेत 1180 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 708 रुपये निर्धारित किया गया है। 


Subscribe to our Newsletter