पाकिस्तान और ईरान के बीच हुई सुलह,दोनों देशों ने किया समझौता

तेहरान। बीते एक हफ्ते पहले पाकिस्तान और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे। एक दूसरे पर एयरस्ट्राइक करके अपनी भड़ास भी निकाली थी। दोनों देशों के बीच पनपी दुश्मनी अब दोस्ती में बदल गई है। एक समझौते के तहत ईरान और पाकिस्तान रिश्तों में मिठास बढ़ाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। इस समझौते के तहत दोनों देशों के राजदूत 26 जनवरी तक अपने-अपने काम पर लौट जाएंगे। ईरान और पाकिस्तान ने इस बात की घोषणा की कि उनके राजदूत अपने ड्यूटी पर फिर से लौटेंगे। तेहरान और इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालयों के एक संयुक्त बयान में कहा कि दोनों देशों के बीच इस बात पर आपसी सहमति बनी है कि दोनों देशों के राजदूत 26 जनवरी तक अपने-अपने पदों पर लौट जाएंगे।

बता दें कि ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों पर हमला कर दिया, इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। ईरान के हमले के बाद पाकिस्तान ने भी ईरान को हमले की धमकी दी। पाकिस्तान ने कहा कि ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पाकिस्तान ने हमले के 24 घंटे बाद ईरान पर एयरस्ट्राइक कर दिया। पाकिस्तान की वायुसेना ने पूर्वी ईरान के सरवन शहर में बलूच आतंकी समूह पर हमला कर दिया। इस हमले में 9 लोग मारे गए थे।

दोनों देशों के संयुक्त बयान के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान 29 जनवरी को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और अमीर-अब्दुल्लाहियन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बात इस दौरे की घोषणा की गई। दो-तीन दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री जिलानी ने अपने ईरानी समकक्ष से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने तनाव को कम करने की इच्छा जताई। जिलानी ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करे और टेंशन कम खत्म करे।


Subscribe to our Newsletter