आरसीबी ने भुवनेश्वर, क्रुणाल और लिविंगस्टोन सहित 19 खिलाड़ी खरीदे

जेद्दा । अगले साल मार्च में शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए नीलामी पूरी हो गयी है। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 19 खिलाड़ी खरीदे हैं। आरसीबी ने आज तक खिताब नहीं जीता है। ऐसे में उसने इस बार कई अच्छे खिलाड़ियों को खरीदा है। आरसीबी नीलामी के दूसरे दिन 30.65 रुपए की सबसे अधिक राशि के साथ उतरी। दूसरे दिन आरसीबी ने ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को 5.75 करोड़ रुपए में जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सबसे अधिक 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा।  वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को आरसीबी ने सबसे पहले 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा। लिविंगस्टोन के अलावा आरसीबी ने फिल साल्ट 11.50, जितेश शर्मा 11 करोड़ , जोश हेजलवुड 12.5 करोड़ और रसिख डार को 6 करोड़ रुपए में खरीदा। 

आरसीबी ने खरीदे ये खिलाड़ी : 

1 लियाम लिविंगस्टोन: 8.75 करोड़ रुपए

2 फिल साल्ट - 11.50 करोड़ रुपए

3 जितेश शर्मा - 11 करोड़ रुपए 

4 जोश हेजलवुड - 12.5 करोड़ रुपए

5 रसिख दार - 6 करोड़ रुपए

6 सुयश शर्मा - 2.6 करोड़ रुपए

7 क्रुणाल पांड्या - 5.75 करोड़ रुपए

8 भुवनेश्वर कुमार - 10.75 करोड़ रुपए

9 स्वप्निल सिंह - 50 लाख रुपए

10 टिम डेविड - 3 करोड़ रुपए

11 रोमारियो शेफर्ड - 1.5 करोड़ रुपए

12 नुवान तुषारा - 1.6 करोड़ रुपए

13 मनोज भांडगे - 30 लाख रुपए

14 जैकब बेथेल - 2.6 करोड़ रुपए

15 देवदत्त पडिक्कल - 2 करोड़ रुपए

16 स्वास्तिक चिकारा - 30 लाख रुपए

17 लुंगी एनगिडी - 1 करोड़ रुपए

18 अभिनंदन सिंह - 30 लाख रुपए

19 मोहित राठी - 30 लाख रुपए 

आरसीबी ने इससे पहले अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली सहित तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। विराट को 21 करोड़ रुपये जबकि रजत पाटीदार को 11 करोड़ और यश दयाल को 5 करोड़ में बनाये रखा था। 


Subscribe to our Newsletter