आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को दी मंजूरी

Feb 06, 2024

- आईसीआईसीआई बैंक के साथ 5 अन्य बैंक में 9.5 फीसदी की होगी हिस्सेदारी

नई दिल्ली । देश के प्रमुख बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उसे मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद अब एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक सहित 6 लेंडर बैंक में से प्रत्येक में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर सकते हैं। बता दें कि एचडीएफसी बैंक ग्रुप के अंतर्गत एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी और अन्य शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक ने कहा कि एचडीएफसी बैंक द्वारा आरबीआई को 18 दिसंबर, 2023 को किए गए आवेदनों के अनुसार मंजूरी दी गई थी।

एचडीएफसी बैंक एक्सिस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बंधन बैंक, यस बैंक और इंडसइंड बैंक की हिस्सेदारी हासिल करेगा। बता दें कि आरबीआई की मंजूरी 4 फरवरी, 2025 तक एक वर्ष की अवधि के लिए वैध है। आरबीआई के निर्देशों के अनुसार एचडीएफसी बैंक को यह सुनिश्चित करना होगा कि 6 बैंकों में कुल हिस्सेदारी हर समय संबंधित बैंकों की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकार के 9.50 प्रतिशत से अधिक न हो। इसके अलावा चूंकि आरबीआई के निर्देश एचडीएफसी बैंक पर लागू होते हैं, इसलिए बैंक ने समूह की ओर से आरबीआई को आवेदन दिया है।


Subscribe to our Newsletter