
इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया इंदौर ब्रांच के रजत धानुका अध्यक्ष वाधवानी बने सचिव
Feb 27, 2025
इन्दौर इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ) इंदौर ब्रांच के नए अध्यक्ष सीए रजत धानुका चुने गए हैं। इन्दौर सीए ब्रांच की 2025-26 के कार्यकारिणी के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाकर जीतने वाली सीए निधि बंग पदाधिकारियों के चुनाव में जगह नहीं बना सकी। बता दें कि 16 फरवरी को हुए नौ सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए मतदान में सबसे ज्यादा वोटों से निधि बंग जीती थी। कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारियों को चुनने के लिए आंतरिक चुनाव में रजत धानुका जो कि गत कमेटी में उपाध्यक्ष थे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा समकित भंडारी को उपाध्यक्ष चुन लिया गया।
कार्यकारिणी चुनाव में सबसे ज्यादा मत हासिल करने वाली निधि बंग ने सचिव पद के लिए दावेदारी पेश की। वहीं मिलिंद वाधवानी ने भी इसी पद के लिए दावा पेश किया था। इस पर मत विभाजन के बाद वाधवानी सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए लविश तांतेड़ चुने गए। सीए स्टूडेंट कमेटी (सीकासा) का अध्यक्ष सीए मेघा जैन को बनाया गया।