राजस्थान ‎विस चुनाव : युवाओं को आगे लाकर विकास को बढ़ावा देती है कांग्रेस : हुड्डा

जयपुर  ।टिब्बी विधानसभा से  कांग्रेस प्रत्याशी अभिमन्यु पूनिया के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे  हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को राजनीति में आने का मौका देती है तथा भारतीय जनता पार्टी की तरह वंशवाद को बढ़ावा न देकर विकास को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए हुड्डा ने कहा कि अगर राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी तो विकास कार्य और अधिक तेजी से होंगे। 

कांग्रेस प्रत्याशी अभिमन्यु पूनिया के समर्थन में  टिब्बी के रामलीला मैदान में पहुंचे भूतपूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की उप‎स्थिति में  कांग्रेस नेत्री शबनम गोदारा ने भी राज्य में कांग्रेस सरकार को जीताने की अपील की । इस कार्यक्रम के दौरान संगरिया से कांग्रेस प्रत्याशी अभिमन्यु पूनिय, डबवाली पूर्व विधायक डॉक्टर के वी सिंह, ऐलनाबाद पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी सहित अनेक लोग मौजूद थे।



Subscribe to our Newsletter