नए कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला कार्यक्रम में राहुल, खड़गे हुए शा‎मिल

जयपुर । जयपुर में नए कांग्रेस कार्यालय की आधार‎‎शिला रखी गई। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी सांसद राहुल गांधी शा‎मिल हुए। जयपुर में जनसभा को संबो‎धित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा ‎कि पहले, केंद्र सरकार के लोग महिला आरक्षण के बारे में बात नहीं कर रहे थे। उन्होंने भारत बनाम भारत विवाद पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र की घोषणा की।

लेकिन जब उन्होंने देखा कि लोग सहमत नहीं हुए इस विषय पर, वे घबरा गए क्योंकि विशेष सत्र की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। इसलिए वे महिला आरक्षण विधेयक लाए। हमने विधेयक का समर्थन किया, भाजपा कह रही है कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए नई जनगणना और परिसीमन की आवश्यकता है लेकिन वास्तव में, 33प्र‎‎तिशत आरक्षण आज लागू हो सकता है। लेकिन बीजेपी आरक्षण में 10 साल की देरी करना चाहती है और हम चाहते हैं कि इसे लागू किया जाए और ओबीसी महिलाओं को इसका फायदा मिले।

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ‎कि आज पूरा कांग्रेस परिवार जयपुर में बैठा है। आजादी के बाद पहली बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भवन बन रहा है। राजस्थान में कांग्रेस का झंडा बुलंद रहेगा। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा ने इतिहास रच दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा यहां कांग्रेस के सभी यूथ कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया है। बूथ लेवल से लेकर स्टेट लेवल तक कार्यकर्ताओं को पहली बार एक जगह बुलाकर चुनाव के बारे में समझाया जाएगा।



Subscribe to our Newsletter