राहुल गांधी अब भारत न्याय यात्रा के तहत जुड़ेंगे आमजन से

Dec 27, 2023

-मणिपुर से मुंबई कुल 6200 किमी की होगी यात्रा 

नई दिल्ली,।  राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत न्याय यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं।  यह यात्रा पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से प्रारंभ होकर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तक की जाएगी।  इस यात्रा में राहुल के साथ कांग्रेस नेता  6200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।  

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा जिसे अब भारत न्याय यात्रा के नाम से जाना जाएगा शुरु करने जा रही है।  कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है।  कांग्रेस की न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी।  यात्रा मणिपुर से शरु होगी और मुंबई तक जाएगी।  इस बीच यात्रा में कांग्रेस 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली है।  भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।  

कहां-कहां से गुजरेगी यात्रा 

भारत न्याय यात्रा में 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर करते हुए चलेगी।  इस यात्रा के जरिये कांग्रेस जिन राज्यों को कवर करेगी, उनमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्य शामिल हैं।  

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न की थी।  7 सितंबर, 2022 से शुरू की गई यात्रा करीब 5 महीने चली थी और इससे आमजन बड़ी तादाद में जुड़ा था।  राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता और अन्य लोग कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले थे।  


Subscribe to our Newsletter