राहुल गांधी 30 सितंबर को मध्यप्रदेश आएंगे, कालापीपल में जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे

Sep 29, 2023

भोपाल ।  इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों जनता के मन को जीतने और रिझाने में पूरी ताकत से जुट गए हैं। इसके लिए भाजपा की जन आशीर्वाद के जवाब में कांग्रेस प्रदेश जन आक्रोश यात्राएं निकाल रही है। इसी सिलसिले में कल 30 सितंबर को कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे शाजापुर के काला पीपल में जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। हम बता दें कि इसके पहले प्रियंका गांधी ने 12 जून को चुनावी शंखनाद किया था, उसके बाद अब राहुल गांधी आ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन राजीव सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 30 सितंबर को शाजापुर जिले की काला पीपल में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव से पूर्व मध्य प्रदेश का यह पहला बड़ा दौरा कार्यक्रम है। कांग्रेस के एक पदाधिकारी का कहना है कि राहुल गांधी का शाजापुर दौरा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी ताकत देगा।



Subscribe to our Newsletter