काउंट क्रिकेट में रहाणे ने पहले ही मैच में लगाया अर्धशतक

लंदन । भारतीय टीम से काफी समय से बाहर चल रहे बल्लेबाज आजिंक्य रहाणे आजकल काउंटी क्रिकेट में छाये हुए है। रहाणे ने यहां इंग्लैंड वनडे कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इसमें रहाणे ने अपने डेब्यू मैच में ही 60 गेंद में 71 रन बना दिये। उनकी इस आक्रामक पारी की सहायता से लेस्टरशायर की टीम ने 6 विकेट पर 369 रन बनाये। बारिश की बाधा के कारण इस मैच में रहाणे की टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत ही जीत मिली। रहाणे ने यहां खेली अपनी अर्धशतकीय पारी में कुल 9 चौके लगाए। रहाणे पिछले एक साल से अधिक समय से भारतीय टीम में वापसी का प्रयास कर रहे हैं हालांकि उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है। वह भारतीय टीम के लिए अंतिम बार पिछले साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए शामिल किये गये थे। इसके बाद से वह टीम से बाहर है। 

ऐसे में रहाणे काउंटी क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयन समिति के सामने अपनी दावेदारी पेश करना चाहते हैं। जिससे वह अपने प्रदर्शन में सुधार कर टीम इंडिया में जगह हासिल कर सके। पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन ठीक रहा है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी 20 मैच खेले हैं। 



Subscribe to our Newsletter